उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा भूस्खलन से प्रभावित , सोनप्रयाग में रोके यात्री, मार्ग खुलने का कर रहे इंतजार

केदारनाथ यात्रा भूस्खलन से प्रभावित , सोनप्रयाग में रोके यात्री, मार्ग खुलने का कर रहे इंतजार

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा एक बार फिर प्रभावित हो गई है। पैदल मार्ग कई स्थानों पर बाधित होने के कारण प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में रोका गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा प्रभावित हो गई है। प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही फिलहाल रोक दी है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है ताकि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा सके।

सोनप्रयाग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कर्मी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि मार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मौसम और सुरक्षा की स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है। जैसे ही मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होगा, श्रद्धालुओं की यात्रा दोबारा शुरू कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!