उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

केदारघाटी होटल एसोसिएशन ने ऑफ़लाइन पंजीकरण शुरू करने को लेकर दिया ज्ञापन, मांगे न माने जाने पर 31 मई को होगा विरोध प्रदर्शन

ऑफ़लाइन पंजीकरण सहित अन्य मांगे न माने जाने पर 31 मई को होगा विरोध प्रदर्शन

फाटा। चारधाम यात्रा में प्रदेश सरकार द्वारा बंद किए गए ऑफ़लाइन पंजीकरण को पुनः प्रारम्भ करने को लेकर श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने सोनप्रयाग में सेक्टर अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
बुधवार को श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऑफ़लाइन पंजीकरण को अतिशीघ्र प्रारम्भ करने सहित यात्रियों को जगह जगह बैरियर लगाकर न रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग के माध्यम से मुख्यमंत्री हेतु ज्ञापन दिया।
चारधाम यात्रा में बीते दिनों फैली अव्यवस्थाओं के कारण प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने को लेकर हरिद्वार स्थित ऑफ़लाइन पंजीकरण काउंटर को बंद करवा दिया था। जिस से चारों धामों में तीर्थ यात्रियों का पहुंचना थम से गया।
तीर्थ यात्रियों के धामों में न पहुंचने से यात्रा पर निर्भर व्यवसायियों के सम्मुख आजीविका का संकट सताने लगा। जिसे देखते हुए होटल व्यवसायियों ने शासन प्रशासन से ऑफ़लाइन पंजीकरण को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। मांगे न माने जाने पर चारधाम होटल एसोसिएशन के आह्वान पर 31 मई को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, नितिन जमलोकी, मनोज सेमवाल, प्रमोद नौटियाल सहित होटल व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!