आईटीबीपी ने संभाली केदारनाथ धाम की सुरक्षा

आईटीबीपी ने संभाली केदारनाथ धाम की सुरक्षा
रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल में बंद हैं इन दिनों धाम में पुननिर्माण के कार्य प्रगति पर हैं।
वहीं इस बार भी शीतकाल में केदारनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीर संभालेंगे। बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम दोनों ही धामों में रविवार को आइटीबीपी की एक -एक प्लाटून तैनात कर दी गई है।
केदरनाथ धाम मंदिर में गर्भ गृह की दीवारें स्वर्ण मंडित हैं। धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के कार्य भी चल रहे हैं। इस सभी को देखते हुए दो वर्ष से शीतकाल में सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी को दिया जा रहा है। हालांकि 2022 से पहले धाम में सुरक्षा का जिम्मा पुलिस संभालती रही है, ओर इस वर्ष यात्रा काल मे सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास ही था।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि, केंद्र और राज्य सरकार को पत्र भेजकर शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम की सुरक्षा में आईटीबीपी को तैनात करने का सुझाव दिया गया था। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद आईटीबीपी की एक एक प्लाटून दोनों धाम की सुरक्षा में लग गई हैं। इसमें प्लाटून कमांडर के साथ 30 – 30 जवान तैनात हैं।



