उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
गौरीकुंड में 17अगस्त से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ

गौरीकुंड में 17अगस्त से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ।
फाटा। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर प्रांगण में 17अगस्त गुरुवार से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें कथा का वाचन व्यास पंडित नीलकंठ पुरोहित महाराज की ओर से किया जायेगा।
भागवत समिति के अध्यक्ष राजेश गोस्वामी एवं व्यापार संघ अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि और देश की तरक्की को लेकर कुल पुरोहित पंडित विमल जमलोकी के मार्गदर्शन में 17 अगस्त से मां गौरीमाई मंदिर प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समापन 25 अगस्त को होगा।
उन्होंने सभी ग्रामीणों एवं तीर्थयात्रियों तथा व्यापारियों से कथा में पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।



