उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ विधानसभा के हर एक गांव को मोटर मार्ग से जोड़ना लक्ष्य : आशा नौटियाल, जाल बैंड से चिलौंण्ड तक दो किमी मोटर मार्ग का उद्घाटन 

केदारनाथ विधानसभा के हर एक गांव को मोटर मार्ग से जोड़ना लक्ष्य : आशा नौटियाल, जाल बैंड से चिलौंण्ड तक दो किमी मोटर मार्ग का उद्घाटन

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के जाल बैंड से चिलौंण्ड तक दो किमी मोटर मार्ग निर्माण का केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने भूमि पूजन किया। ग्रामीणों ने विधायक केदारनाथ का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जाल बैंड से चिलौंण्ड तक दो किमी मोटर मार्ग का नवनिर्माण 4 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

शुक्रवार को जाल बैंड पर चिलौंण्ड गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल मालाओं से विधायक केदारनाथ का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहन सिंह राणा ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से विधायक नौटियाल का आभार जताया। विधायक केदारनाथ  आशा नौटियाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही यह मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था जिसका अब निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के हर एक गांव को मोटर मार्ग की सुविधा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द स्यांसूगढ़ के लिए मोटर मार्ग के निर्माण का शासनादेश भी जारी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा केदारनाथ विधानसभा में विकास के ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत, ग्राम प्रशासक मोहन सिंह राणा, ग्राम प्रशासक अरविंद राणा, निवर्तमान क्षेपंस सोमेश्वरी भट्ट, विपिन सेमवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, ओपी गोस्वामी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!