भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ कुंड – गुप्तकाशी राजमार्ग का सुधारीकरण कार्य, केदारघाटी के चहुमुखी विकास के लिए सदैव प्रयासरत : शैलारानी रावत

भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ कुंड – गुप्तकाशी सुधारीकरण कार्य, केदारघाटी के चहुमुखी विकास के लिए सदैव प्रयासरत : शैलारानी रावत
गुप्तकाशी। रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर 99 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से कुण्ड – गुप्तकाशी मोटर मार्ग के सुधारीकरण का निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ रविवार को शुरू हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में केदार घाटी के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों ने बढ़ – चढकर भागीदारी की।
कुण्ड – गुप्तकाशी मोटर मार्ग निर्माण के सुधारीकरण भूमि पूजन अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार केदार घाटी के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत है। तथा प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि 99 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से कुण्ड – गुप्तकाशी नेशनल हाईवे का सुधारीकरण व सेमी भैसारी गांवों के निचले हिस्से ट्रीटमेंट किया जाना है। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि, कुण्ड – गुप्तकाशी मोटर मार्ग का सुधारीकरण होने से स्थानीय जनता के साथ ही देश – विदेश से आनेे वाले तीर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि केदार घाटी में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है। राजमार्ग बेहतर होने से यात्रियों का आवागमन अधिक होगा।
वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियन्ता राजवीर चौहान ने कहा कि यह निर्माण कार्य दो फेजो में पूर्ण होगा। प्रथम फेस में 6 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण तथा जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जायेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि, केदारनाथ यात्रा प्रारम्भ होने से पहले ही कुंड गुप्तकाशी मार्ग को यातायात हेतु बेहतर बनाया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उखीमठ श्वेता पांडेय, कनिष्ठ प्रमुख शेलेन्द्र कोटवाल, भाजपा जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत केदारनाथ देव प्रकाश सेमवाल, ऊखीमठ विजय राणा, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, सन्दीप पुष्वाण, श्रीनिवास पोस्ती, कुवरी बर्त्वाल, रीना अग्रवाल, सुमन जमलोकी, मीना पुण्डीर, प्रेम सिंह नेगी, मदन सिंह रावत, किरन शुक्ला, विजय लक्ष्मी, विनोद देवशाली, हर्षवर्धन बेजवाल, बिक्रम सिंह नेगी, राय सिंह राणा, इन्द्र सिंह बिष्ट, वेद प्रकाश जमलोकी, विपिन सेमवाल, प्रदीप राणा, कमल रावत, जयंती कुर्मांचली, महेन्द्र देवशावली, रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, श्रीकृष्ण सेमवाल, सन्तोष त्रिवेदी, प्रेम सिंह सजवाण, दलवीर सिंह नेगी, नन्दन सिंह रावत, अनसूया भटट्, सतीश मैठाणी, मोहन राणा, अरविन्द गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि एवं नेशनल हाईवे व भारत कन्टस्शन के अधिकारी मौजूद रहे।



