उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता करेगी बंपर मतदान : आशा

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ । केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कहा कि जनता विकास कार्यों को लेकर वोट देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता केदारनाथ विस का विकास है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का जो समर्थन मिला, वह उन्हें बंपर मतों से जीत दिलाएगा।
मंगलवार को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार के उपरांत भाजपा प्रत्याशी ने कहा ने बीते 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ विस विधायक विहीन हो गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक अ​भिभावक के तौर पर स्वयं को यहां का विधायक मानते हुए क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कहा कि उन्होंने बीते चार माह में विस में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जनता से संवाद करते हुए 700 करोड़ से अ​धिक लागत की विकास योजनाओं की घोषणा की है, जिसमें कई के शासनादेश भी जारी हो चुके हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृ​ष्टि के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित रेस्क्यू कर हजारों लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आगामी केदारनाथ यात्रा को भव्य व सुव्य​स्थित बनाने के लिए सरकार अभी से कार्ययोजना बनाने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ से जुड़े एक-एक व्य​क्ति को रोजगार से ​जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा में टेंट व अन्य कारोबार करने वाले व्यवसायियों के लिए अलग से कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष कारोबार के लिए आवेदन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है और केदारनाथ मंदिर पर राजनीति कर रही है। कांग्रस के पास केदारनाथ विस के विकास का कोई रोडमैप नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!