उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंलाइफस्टाइलव्यापार

जॉलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर, अब तक 40 श्रद्धालु करा चुके हैं बुकिंग

जॉलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर, अब तक 40 श्रद्धालु कर चुके हैं बुकिंग

ब्यूरो। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारी प्रारंभ होते ही रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने दोनों धामों के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे हैं। इसीलिए रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर 5 मई से जौलीग्रांट हैलीपेड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। कंपनी ने 1 फरवरी से दोनों धामों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अब तक लगभग 40 श्रद्धालु अपनी बुकिंग कर चुके हैं। काफी श्रद्धालु हर रोज यात्रा से संबंधित जानकारी कंपनी से ले रही हैं। रुद्राक्ष एविएशन पिछले दो वर्षों से ही बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए एमआई 17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहा है। इस साल भी चार धाम यात्रा की तैयारी शुरू होते ही कंपनी ने दोनों धामों के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे हैं इसलिए रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर 5 मई से उड़ान भरेगा।

जॉलीग्रांट से दोनों धामों की बुकिंग 20 जून तक के लिए की जा रही है। उसके बाद बरसात सीजन शुरू होते ही हेली सेवा पर भी ब्रेक लग जाएगा। दोबारा बरसात बाद हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार अब तक दो धामों के लिए काफी श्रद्धालुओं ने जानकारी ली है। कंपनी को उम्मीद है कि इस बार पिछले सालों की तुलना में अधिक श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!