उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बड़ी खबर : केदारघाटी क्षेत्र में मंगलवार सुबह से भारी बारिश जारी, फाटा के समीप रिसोर्ट पर घिरा मलबा और बोल्डर 

बड़ी खबर : केदारघाटी क्षेत्र में मंगलवार सुबह से भारी बारिश जारी, फाटा के समीप रिसोर्ट पर घिरा मलबा बोल्डर

फाटा। प्रदेश में मौसम विभाग के जारी रेड अलर्ट का असर पहाड़ों में बना हुआ है, केदारघाटी में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश जारी है, केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ब्यूंग गाड़, फाटा एवं चंडिका धार व रामपुर के समीप पहाड़ी से जगह जगह मलबा और बोल्डर आ जाने से राजमार्ग बाधित बना हुआ है।

फाटा के समीप रिसोर्ट पर मलबा और बोल्डर आ जाने से हुआ क्षतिग्रस्त

फाटा बाजार से निरीक्षण भवन की रोड के समीप स्थित वाटिका रिजॉर्ट पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आ जाने से रिसोर्ट पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया रिसोर्ट में फंसे दो व्यक्तियों को फाटा चौकी पुलिस, स्थानीय लोगों एवं सीआरपीएफ की सहायता से सुरक्षित निकाला गया, वहीं प्राथमिक उपचार के लिए फाटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी हालत बेहतर बताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!