उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरें

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में हरेला पखवाड़े का आयोजन, छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने किया वृक्षारोपण 

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में हरेला पखवाड़े का आयोजन, छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने किया वृक्षारोपण

रुद्रप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में हरेला पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ प्राध्यापकों ने वृक्षारोपण किया। प्राचार्य डॉ. सीताराम नैथानी द्वारा महाविद्यालय की निर्मित वाटिका में पोधरोपण कर “हरेला “पर्व का शुभारम्भ किया गया।
प्राचार्य ने हरेला पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि उत्तराखंड का यह पर्व प्रकृति को समर्पित है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजना फरस्वान ने कहा कि हमें ये संकल्प लेना चाहिए की हमें अपनी देव भूमि को हरा भरा रखना है और प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला प्रत्येक वर्ष बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इस पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रकृति का संरक्षण करने से है इस पर्व पर वृक्षारोपण कर हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं वृक्ष सदैव से परोपकार करते आए हैं l अतः हम भी इस प्रकार वृक्षों से यह गुण सीख सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजाति के जैसे आम, अमरुद, नींबू, मोरपंखी, तेजपत्ता, पुलम,आदि फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. ममता शर्मा, डॉ. विष्णु कुमार शर्मा, डॉ. मनीषा सिंह सहित महाविद्यालय के कर्मचारी दीपक सेमवाल, भानु रावत, किशन नेगी, अनुज बिष्ट तथा विक्रांत चौधरी, अभिनव भट्ट, नितिन नेगी, ऋतिक पंवार, विनय नेगी ऋतिक टम्टा, अभिषेक आर्य, दीपक सिंह, आकृति,शालिनी, मिलन रावत आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!