उत्तराखंड

घर के आंगन में खेल रहे चार वर्षीय बालक पर गुलदार ने किया हमला

घर के आंगन में खेल रहे चार वर्षीय बालक पर गुलदार ने किया हमला

रूद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं क्षेत्र के खल्यां गांव में बीती रात सायं करीब 6 बजकर 30 मिनट पर अपने घर के आंगन में खेल रहे 4 वर्षीय बालक आदर्श राणा पुत्र त्रिलोक राणा पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा शोर किए जाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ परंतु बालक घायल हो गया ,इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी देते हुए सदस्य जिला पंचायत नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि गुलदार के हमले से उक्त बालक घायल हो गया है , जिसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसका ईलाज किया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बालक को छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों द्वारा ये मांग की गई है कि वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!