उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीति

केदारनाथ की देवतुल्य जनता का आभार : आशा,  जीत से भाजपा कार्यकर्ता गदगद, कहा, सरकार के विकास मॉडल को दिया जनता ने अपना समर्थन

केदारनाथ विस में जीत पर भाजपाईयों ने निकाला विजयी जुलूस, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

निर्वाचित विधायक का जगह-जगह जनता व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में आज सहनिवार को अगस्त्यमुनि में मतगणना  शांति पूर्वक संपन्न हुई। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के विधायक निर्वाचित होने पर उन्होंने देवतुल्य जनता का आभार प्रकट किया, उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के विकास के मॉडल पर विश्वास करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि, वह जनता के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

शनिवार को केदारनाथ विधान सभा की उप चुनाव मतगणना के बाद निर्वाचन अ​धिकारी ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के जीत की घोषणा की वहीं, पूरा अगस्त्यमुनि मैदान कार्यकर्ताओं के नारेबाजी से गूंज उठा। भाजपा की निर्वाचित विधायक ने कहा कि स्व. शैलारानी रावत के निधन से विस में जो काम छूट गए हैं, उन्हे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कहा कि, केदारनाथ विस की प्रदेश ही नहीं देश में एक अलग पहचान है। कहा कि केदारनाथ से पूरे विश्व को सनातन का धर्म प्रचारित व प्रसारित होता है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ जीत नहीं ब​ल्कि, केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्याें पर जनता ने अपनी मोहर लगाई है। इधर, केदारनाथ विस उप चुनाव के संयोजक व रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपनी दो बार की विधायक को पुन: विधायक चुना है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि केदारनाथ विस प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर कार्य किया है इसी का प्रतिफल है कि केदारनाथ में भाजपा विजई हुई। कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। कार्यकर्ताओं ने एक जुटता का संदेश दिया है। जिससे संगठन आगे और अधिक मजबूत होगा। इसके बाद भाजपाईयों ने अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में विजय जुलसू निकाला। फूल-मालाओं से सजे वाहन में निर्वाचित विधायक ने जनता का​ अ​भिवादन करते हुए विजयनगर, सौड़ी, चंद्रापुरी, भीरी, काकड़ागाड़, गुप्तकाशी पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक का भव्य स्वागत किया। यहां से भाजपा का विजयी जुलूस विद्यापीठ होते हुए ऊखीमठ पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह पर निर्वाचित विधायक का जनता और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ विस उप चुनाव में मिली जीत पर जमकर आतीशबाजी की। साथ ही मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, सुमंत तिवारी, एश्वर्या रावत, देवेश नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान, शकुन्तला जगवान , दिनेश उनियाल, वाचस्पति सेमवाल,सरला खंडूडी, अरूणा बेंजंवाल, श्वेता पांडेय, विजय राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, अरुण चमोली प्रदीप राणा, सविता भंडारी, राय सिंह राणा, अनसूया भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, अनिल कोठियाल, बीना राणा, ममता नौटियाल, सुमन जमलोकी, शीला रावत, अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व जनता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!