उत्तराखंडगांवधार्मिक

भोलेश्वर महादेव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत के आठवें दिन 108 जल कलशो से भव्य यात्रा

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। बाला सुन्दरी समाज कल्याण समिति रूद्रप्रयाग के तत्वावधान में भोलेश्वर महादेव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत के आठवें दिन 108 जल कलशो से भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कीर्तन मण्डलियो से जुड़ी महिलाओं ने शामिल हो कर धर्म की गंगा की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना ।नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजन से भोलेश्वर महादेव की तपस्थली सहित ऊखीमठ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भगवती बाला त्रिपुर सुन्दरी की डोली व अनेक देवी – देवताओं के निशाण सैकड़ों भक्तों की जयकारो व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनो पर भोलेश्वर महादेव के निकट सेमला नामक तोक के प्राकृतिक जल स्रोत में पहुंची जहाँ पर वेदपाठी प्रियाशु सती ने 108 जल कलशो की विधि – विधान से पूजा – अर्चना की तथा महिलाओं ने भगवती बाला त्रिपुर सुन्दरी डोली को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। ठीक 12 बजे 108 जल कलशो से सजी भव्य जल कलश यात्रा भोलेश्वर महादेव मन्दिर व कथा स्थल के लिए रवाना हुई तो महिलाओं के धार्मिक भजनों व जयकारों से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा। जल कलश यात्रा के सीढीनुमा खेत – खलिहानों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुण्य – अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया। जल कलश यात्रा के भोलेश्वर महादेव मन्दिर व कथा स्थल पहुंचने पर प्रधान जल कलश से भोलेश्वर महादेव , जौ की हरियाली व ब्यास पीठ का जलाभिषेक किया शेष कलशो का जल भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। ब्यास पीठ पर विराजमान देवप्रयाग क्षेत्र के प्रख्यात कथावाचक वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में निकलने वाली जल कलश यात्रा में जो मनुष्य प्रतिभाग करते हैं उनके जन्म – जनमान्तरो से लेकर युग – युगान्तरो के पापों का हरण होता है । नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा में शशांक पाण्डेय, सन्दीप बरडथ्वाल संगीत व हिमाशु रतूड़ी द्वारा ध्वनि पर साथ दिया जा रहा है । बाला सुन्दरी समाज कल्याण समिति सचिव सुनील भण्डारी ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रति दिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं! इस मौके सन्त राम दास,वन पंचायत सरपंच किमाणा देवी शंकर त्रिवेदी, रणजीत सिंह रावत, दीन दयाल त्रिवेदी, गुड्डी देवी पुष्वाण, अंजू त्रिवेदी, त्रिलोचनी देवी, कमला पुष्वाण, सुन्दरी देवी, सन्तोष बिष्ट, सर्वेश सेमवाल, बबीता भटट्, विजया बर्त्वाल, उपेन्द्र जगवाण, शिवम चौहान, मनीष बिष्ट, महादेव नेगी, माहेश्वरी पुष्वाण सहित विभिन्न गांवों की कीर्तन मण्डलियो से जुड़ी महिलायें व सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!