उत्तराखंड

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आर.एंड.आर. मद के अंतर्गत चल रही योजनाओं को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ से पूर्ण करें : जिलाधिकारी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आर.एंड.आर. प्लान मद के अंतर्गत चल रही योजनाओं को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ से पूर्ण करें : जिलाधिकारी

रुद्रप्रयाग।  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आर.एंड आर. प्लान मद के अंतर्गत प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थओं के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आर.एंड आर. प्लान मद के अंतर्गत जो भी योजनाओं के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावित परिवारों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी को सख्त हिदायत दी है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन योजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं उन कार्यों के फोटोग्राफ यथाशीघ्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तिलणी में मनरेगा के तहत किए जा रहे घेरबाड़ कार्य को 31 दिसंबर, 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि रतूड़ा में बनाए जा रहे अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य माह फरवरी, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने मरोड़ा एवं सुमेरपुर में बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को भी यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधि. अभि. विद्युत को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा पुरानी बिजली के लाइन के बदले नई केबिल लगाए जाने के संबंध में स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि संगम घाट पर किए जा रहे रैलिंग कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी योजनाओं के कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेल लाइन से प्रभावित व्यक्तियों की जो भी समस्याएं हैं उसका यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, जल निगम नवल कुमार, लोनिवि जेएस रावत, विद्युत मनोज कुमार, सहायक अभियंता ग्रामीण मनोज बहुगुणा, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी सहित मैनेजर रेलवे बीपी गैरोला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!