उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागव्यापारसुरक्षा

सोनप्रयाग स्थित होटल में लगी आग लाखों का सामान स्वाह, फायर वैन के समय से न पहुंचने का स्थानीय जनता में आक्रोश

सोनप्रयाग स्थित होटल में लगी आग लाखों का सामान स्वाह, फायर वैन के समय से न पहुंचने का स्थानीय जनता में आक्रोश

फाटा।केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव सोनप्रयाग स्थित होटल में देर सांय एकाएक आग लग गई।। जिसमें लाखों का सामान स्वाह हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। वहीं, आग लग जाने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों, मजदूरों एवं पुलिस द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया।

बता दें कि देर सांय करीब 6 बजे सोनप्रयाग बाजार स्थित होटल के तीसरी मंजिल में फैब्रिकेटेड हॉट्स बने हुए थे जिनमें एकाएक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी मंजिल में सभी कमरे आग की चपेट में आ गए। जिसमें लाखों का सामान स्वाह हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट हो जाने से लगी है। वहीं आग से आस पास स्थित होटलों को भी खतरा बना रहा । वहीं स्थानीय लोगों, मजदूरों, एसडीआरएफ, पुलिस द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए गए। फायर वैन के समय से न पहुंचने का स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। त्रियुगीनारायण निवासी कुलदीप गैरोला के होटल में आग लग जाने से लाखों का सामान स्वाह हो गया। मौके पर फायर वैन न होने से आग पर काबू पाना मुश्किल बना रहा। स्थानीय लोगों में इस प्रकार की व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि फायर वैन न होने से आग ने पूरे होटल को आगोश में ले लिया , अगर मौके पर फायर वैन होती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि घटना में दो मजदूर घायल हुए जिनका जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!