उत्तराखंडचमोलीधार्मिकफटाफट ख़बरें
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम।
जोशीमठ। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने आज देर शाम भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा भगवान बद्रीनाथ का प्रसाद एवं तुलसी माला भेंट की, फिल्म अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम ऋषिकेश से आज शनिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे तथा शायंकाल को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किये।
उन्होंने भगवान बद्रीनाथ जी की शायंकालीन पूजा -स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए। मंदिर दर्शन के पश्चात फिल्म अभिनेता बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले।



