उत्तराखंडधार्मिकपर्यावरण

केदारनाथ धाम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरण मित्रों को किया गया सम्मानित 

केदारनाथ धाम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरण मित्रों को किया गया सम्मानित

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम  मंदिर परिसर से गोल चबूतरे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही धाम में आने वाले श्रद्धालुओं से धाम की स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गयी।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि नगर पंचायत केदारनाथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से गोल चबूतरे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं से धाम की स्वच्छता बनाये रखने में नगर पंचायत केदारनाथ को सहयोग करने की अपील की गयी। सफाई अभियान के उपरान्त भीमशीला परिसर में पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्री केदारनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 पर्यावरण मित्रों को शाॅल एवं प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने यह भी अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में विषम परिस्थितियों में पर्यावरण मित्रों द्वारा धाम को स्वच्छ बनाये रखने में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा पर्यावरण मित्रों को गर्म जैकेट, रैनकोट, गर्म दस्ताने आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है जिस हेतु आवशकतानुसार उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी श्री केदारनाथ धाम मे करवाया जा रहा है। पर्यावरण मित्रों के सम्मान समारोह में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी, केदारसभा के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्री उमेश पोस्ती, पुरूषोत्तम तिवारी, लक्ष्मीनारायण जुगरान, अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, रोशन त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, तेजप्रकाश त्रिवेदी, सेक्टर मजिस्ट्रेट केदारनाथ द्वारा पुरस्कार वितरित किए गये।
उक्त कार्यक्रम मे नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, कर संग्रहकर्ता, नितिन देवशाली, सफाई नायक मुकेश कुमार के साथ ही पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!