उत्तराखंडखास खबरेंपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

खराब मौसम के चलते दो हेलीकॉप्टरों की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

खराब मौसम के चलते दो हेलीकॉप्टरों की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रुद्रप्रयाग में आज उस समय हलचल मच गई जब खराब मौसम के चलते दो हेलीकॉप्टरों की अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा देहरादून से फाटा की ओर उड़ान पर था।

गुप्तकाशी और ऊखीमठ क्षेत्र में एकाएक मौसम बिगड़ने के बाद सुरक्षा को देखते हुए दोनों हेलीकॉप्टरों को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में उतारा गया। दोनों हेलीकॉप्टरों में पायलट समेत कुल 10 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मौसम साफ होने के बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित टेकऑफ कर लिया।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम के चलते हेलीकॉप्टर सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!