उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

15 जुलाई को ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के चुनाव

जिला प्रशासन ने जारी की समय-सारणी

जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन ने समय-सारणी जारी कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विशाल मिश्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12ः30 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी, जबकि 12ः 30 बजे से 1 बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1ः30 बजे से 3ः30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन की सभी तैयारियां समय से पूरी करने तथा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!