उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

दुख:द : तिलवाड़ा-सौराखाल मोटर मार्ग पर घेँघड़खाल के समीप ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पिता पुत्र की मृत्यु 

दुख:द : तिलवाड़ा-सौराखाल मोटर मार्ग पर घेँघड़खाल के समीप ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पिता पुत्र की मृत्यु

रूद्रप्रयाग : विकासखंड जखोली के अंतर्गत तिलवाड़ा-सौराखाल मोटर मार्ग पर घेँघड़खाल के समीप करीब सांय 5 : 20 बजे के लगभग एक ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई वहीं अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हुई। घटना में वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति भी घायल हो गया।

वाहन में सवार ग्राम घेंघड़ निवासी चालक राम सिंह बिष्ट एवं उनके 16 वर्षीय पुत्र अमन की मृत्यु हो गई । मौके पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस पहुंची। उक्त सभी लोगों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!