उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

शराब पीकर वाहन चलाना चालक को पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ा वाहन किया सीज

शराब के नशे में यात्रियों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सोनप्रयाग पुलिस ने नशेड़ी चालक को सिखाया सबक, गाड़ी की गई सीज।

​ केदारनाथ धाम की यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 14 मई को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने नशे में धुत्त होकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले एक वाहन चालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है।
कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK07TB8951 को जांच हेतु रोका गया। चेकिंग के दौरान पाया गया कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और संकरे रास्तों वाले इस यात्रा मार्ग पर चालक की यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकती थी।
सोनप्रयाग पुलिस ने तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए नशेड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के अपराध में उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मौके पर ही सीज (Seize) कर दिया गया।
रुद्रप्रयाग पुलिस स्पष्ट संदेश देती है कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ”ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत नशे के विरुद्ध यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें और नशा मुक्त रहकर सुरक्षित यात्रा का हिस्सा बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!