उत्तराखंड

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हुई मौत

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हुई मौत

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे पर लोनिवि कालोनी के पास एक ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी। जिसमें सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

रविवार को अपरान्हन तीन बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि केदारनाथ हाईवे पर लोनिवि कालोनी कालापहाड़ के पास एक कार नदी में गिर गई है। घटनास्थल पर मौके पहुंचे एसडीआरएफ के जवान ने देखा कि वाहन चालक भागीरथ लाल पुत्र मामराज उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम थापला मृत अवस्था में है। जिसके बाद एसडीआरएफ के जवान मृतक के शव को सड़क मार्ग तक लाए, जहां 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतक की पहचान भागीरथ पुत्र मामराज निवासी दरमोला उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरने के उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति बाजार से अपने घर की ओर जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!