उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरें

केदारघाटी में गड़बड़ाई पेयजल व्यवस्था, पानी के लिए दर दर भटक रहे लोग, विभाग बना बेपरवाह

केदारघाटी में गड़बड़ाई पेयजल व्यववस्था, पानी के लिए दर दर भटक रहे लोग, विभाग बना बेपरवाह

रूद्रप्रयाग/फाटा। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव फाटा में विगत कुछ दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। बाजार क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में पानी न आने से ग्रामीण दो बूंद के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। इसी तरह बड़ासू, शेरसी, रामपुर, सीतापुर ,सोनप्रयाग और गौरीकुंड बाजारों का हाल बना हुआ है। यात्रा शुरू होने से पूर्व विभाग खोखले वादे तो करता है, लेकिन यात्रा शुरू होते ही जल संस्थान पूर्ण तह लापरवाह बन जाता है।
बता दें, केदारनाथ धाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है, लेकिन बाजारों में समस्याओं का अंबार बना हुआ है। विद्युत, पेयजल एवं संचार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यवसायी, ग्रामीण एवं तीर्थ यात्री परेशान बने हुए हैं।
वहीं, विगत कुछ दिनों से फाटा बाजार क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है। कई बार विभागीय उच्च अधिकारियों से इस समस्या के सम्बंध में अवगत कराया गया लेकिन समस्या के निराकरण को लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ है। स्थानीय अतुल जमलोकी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से फाटा बाजार क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है, तथा पेयजल लाइन फीटर द्वारा पाईप सहित अन्य सामग्री का उपलब्ध न होना बताया गया है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करने पर भी कोई संज्ञान नही लिया जा रहा।
स्थानीय व्यवसाई जगत सिंह रमोला ने बताया कि इन दिनों यात्रा अपने चरम पर है और बाजार में पानी का संकट बना हुआ है, जल संस्थान के अधिकारियों को सामग्री के लिए अवगत करने पर भी कोई संज्ञान नही लिया जा रहा, उन्होंने कहा कि अधिकारी यहां भी सिर्फ सांत्वना ही दे रहे हैं।
स्थानीय व्यवसायियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल विभाग शीघ्र संज्ञान नही लेता है तो उन्हें आंदोलित होने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!