डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
गुप्तकाशी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा में अधिकांश छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं, कक्षा दसवीं में अदिति चौहान 92.2 प्रतिशत प्रथम स्थान पर, 88% हिमांशु नेगी द्वितीय, 86% वैभव नौटियाल तृतीय और 85%श्रेष्ठवर्द्धन सिंह राणा चतुर्थ स्थान पर रहे जबकि कक्षा बारहवीं में सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी क्रम में प्रिंस उनियाल प्रथम,अवध नारायण द्वितीय, अंशुमान सेमवाल तृतीय तथा शिवम भंडारी चतुर्थ स्थान पर रहे।उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सुनीता देवी संस्थापक लखपत सिंह राणा, चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल एवं अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष आशीष राणा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों तथा अभिभावकों सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई प्रेषित की।




