उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित

रुद्रप्रयाग। जनपद के बेरोजगार युवाओं एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आनलाइन आवेदन किए गए बेरोजगार युवाओं एवं अन्य व्यक्तियों का साक्षात्कार लिया गया।

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत गैर वाहन मद में 6 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं तथा वाहन मद में 7 आवेदन पत्र आनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे जिसमें 3 लोग ही साक्षात्कार में उपस्थित हुए। इस प्रकार गैर वाहन एवं वाहन मद में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 9 आवेदन पत्रों पर समिति द्वारा संस्तुति की गई। दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के अंतर्गत 6 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं तथा सभी आवेदन पत्रों को समिति द्वारा संस्तुति प्रदान की गई। समिति द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा की गई तथा सभी आवेदन पत्र सही पाए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित आवेदनकर्ताओं से कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि बेरोजगार युवाओं एवं व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिस योजना के लिए आवेदन किया गया है उसी में नियमानुसार अपना व्यवसाय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने होम स्टे योजना के तहत आवेदनकर्ताओं से कहा कि होम स्टे योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए एवं आने वाले पर्यटकों को वाहन पार्किंग की कोई समस्या न हो इसके लिए सभी व्यवसाय अपने-अपने होम स्टे में पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। इसके साथ ही होम स्टे में पानी की व्यवस्था शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाए।
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी किशन रावत, परिवहन विभाग से भूपेंद्र रावत, उद्योग विभाग से गजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!