उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने दिलवरी लाल

रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी दिलवरी लाल को बनाया गया है। दिलवरी लाल कुछ महीनों पहले राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनका मनोनयन रविवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में किया।

जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिलवरी लाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जिससे कांग्रेस जनपद में ओर मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी,हयात सिंह राणा, कुंवर लाल, पीसीसी दीपा आर्य, पीसीसी लक्ष्मण रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष गजपाल रावत, विजयपाल जगवाण, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!