उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंचने लगे भक्त, यात्रा पड़ावों पर दिखने लगी रौनक

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्रर के कपाट खुलने के बाद मदमहेश्रर धाम सहित यात्रा पडा़वो पर रौनक लौटने लगी है। बुधवार को 667 तीर्थ यात्री भगवान मदमहेश्रर के कपाट खुलने के साक्षी बने तथा देर सांय तक तीर्थ यात्रियों का आवागमन जारी रहा। कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री मदमहेश्रर धाम पहुंचकर पुण्य अर्जित कर रहे है। मदमहेश्रर धाम सहित यात्रा पडा़वो पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से यात्रा पडा़वो पर धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है। मदमहेश्रर धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री मदमहेश्रर धाम में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक करने के बाद बूढा़ मदमहेश्रर की हसीन वादियों से रुबरु होकर अपने को धन्य महसूस कर रहा है। मदमहेश्रर धाम सहित यात्रा पडा़व गौण्डार, वनातोली, खटरा, नानौ, मैखम्बा व कूनचट्टी यात्रा पडा़वो पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे है।

मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 741 पुरूष, 349 महिलाये , 87 नौनिहाल, 16 सन्यासी सहित 1193 तीर्थ यात्री मदमहेश्वर धाम मे पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित कर चुके है। मन्दिर समिति के प्रकाश पुरोहित ने बताया कि आर के कनोडिया चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के चैयरमैन व प्रसिद्ध उघोगपति दिनेश कनोडिया भी मदमहेश्वर धाम पहुंचकर पुण्य अर्जित कर चुके है । क्यूजा घाटी कण्डारा गांव निवासी विलोचना रावत ने बताया कि इन दिनों बूढा़ मदमहेश्रर के आंचल में चारों ओर फैले सुरम्य मखमली बुग्यालो के हरियाली से आच्छादित होने के कारण वहाँ की सुन्दरता पर धीरे – धीरे चार चांद लगने शुरू हो गयें है! मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मदमहेश्रर धाम के कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री जय भोले, बम – बम भोले के उदघोषो के साथ मदमहेश्रर धाम पहुंच रहे हैं। मदमहेश्वर धाम के व्यापारी बलवीर पंवार ने बताया कि मदमहेश्रर धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पडा़वो पर धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है! स्थानीय व्यापारी शिवानन्द पंवार ने बताया कि मदमहेश्रर धाम सहित सभी यात्रा पडा़वो पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भारी इजाफा होने की सम्भावना बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!