उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

शराब तस्करी के मामलों में पुलिस की लगातार बडी कार्यवाही, 05 अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा

शराब तस्करी के मामलों में पुलिस की लगातार बडी कार्यवाही, 05 अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा

शराब तस्करी कर रहे 05 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने धर दबोचा, कुल 39 बोतल, 72 अद्दे (हाफ), 96 पव्वे (क्वार्टर), 72 केन बियर व 05 लीटर कच्ची शराब की हुई बरामदगी

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशनुसार  एसओजी रुद्रप्रयाग पुलिस, थाना गुप्तकाशी तथा कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी जखोली पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सूचना तन्त्र विकसित करते हुए चौकिंग के दौरान एसओजी रुद्रप्रयाग पुलिस ने थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति, थाना गुप्तकाशी ने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत तीन अलग-अलग प्रकरणों में 03 व्यक्तियों तथा चौकी जखोली पुलिस ने 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी तथा चौकी जखोली पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

1️⃣ एसओजी रुद्रप्रयाग द्वारा थाना गुप्तकाशी में पंजीकृत अभियोग का विवरण

जयवीर भंडारी, पुत्र श्री सतीश भंडारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ललुड़ी, तहसील जखोली को जनपद की एसओजी ने वाहन संख्या यूके 07 डब्ल्यू 3800 स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
बरामदगी विवरण- 08 पेटी (03 पेटी मेकडॉवल्स व्हिस्की 72 अद्दे, 02 पेटी मेकडॉवल्स व्हिस्की 96 पव्वे, तथा 03 पेटी बियर जिसमें कुल 72 केन) अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम का विवरण
1 निरीक्षक मनोज नेगी (प्रभारी एसओजी रुद्रप्रयाग)
2 आरक्षी कृष्णानंद सेमवाल (एसओजी रुद्रप्रयाग)
3 आरक्षी विनय पंवार (एसओजी रुद्रप्रयाग)

2️⃣ थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित 03 अभियोगों का विवरण
केस-1
सागर, पुत्र जय साओथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रोवा, पो0 लमगौड, थाना चौना, जिला मुंगू, नेपाल। हाल सोनप्रयाग। बरामदगी विवरण – 13 मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की।
केस-2
दीपेन्द्र, पुत्र पदम बहादुर शाही, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सुभकालिका, थाना हाबड़ी, जिला कालीकोट, पो0ऑ0 मानमा, नेपाल उम्र 41 वर्ष, हाल मजूदर गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग। बरामदगी विवरण- 13 मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की।
केस-3
रमेश, पुत्र नीरा मल्ला, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पीली, पोस्ट ऑ0 मानमा, जिला कालीकोट, नेपाल। हाल मजदूर गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग। बरामदगी विवरण- 13 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की

पुलिस टीम का विवरण
1 अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार
2 मुख्य आरक्षी मनोज चौहान
3 आरक्षी कैलाश गोस्वामी

3️⃣ चौकी जखोली, कोतवाली रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित अभियोग का विवरण
सुरेन्द्र, पुत्र स्व0 श्री मोहन सिंह पंवार, निवासी ग्राम कुरछोला, तहसील जखोली रुद्रप्रयाग
बरामदगी विवरण – 05 लीटर कच्ची शराब
पुलिस टीम का विवरण
1 अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार
2 आरक्षी सुनील प्रकाश
3 आरक्षी उत्तम सिंह

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!