उत्तराखंडखास खबरेंगांव

स्वारी ग्वास – कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग निर्माण से तल्ला नागपुर क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वारी ग्वास – कार्तिक स्वामी 8 किमी मोटर मार्ग की घोषणा करने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी व भाजपा संगठन के प्रदेश एवं जनपद व मण्डल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद तल्ला नागपुर के सीमान्त क्षेत्र को नयी सौगात मिली है तथा स्वारी ग्वास – कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग निर्माण से तल्ला नागपुर क्षेत्र सहित ग्राम पंचायत घिमतोली के अन्तर्गत तीर्थाटन – पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ उसनतोली बुग्याल, प्राचीन भण्डार, नागो के ख्वमा को भी पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलने के साथ क्षेत्र के अन्य पैदल ट्रेक भी विकसित होगे। बता दे कि विगत 20 सितम्बर को तल्ला नागपुर के चोपता चांदधार में आयोजित सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत की जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने स्वारी ग्वास – कार्तिक स्वामी 8 किमी मोटर मार्ग, रुद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी मोटर मार्ग विस्तारीकरण सहित क्षेत्र की 6 मांगो पर 15 दिन के अन्तर्गत घोषणा होने का आश्वाशन क्षेत्रीय जनता को दिया था मगर 15 अक्टूबर से केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने के कारण घोषणा नहीं हो सकी। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदार घाटी के स्यालसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में स्वारी ग्वास – कार्तिक स्वामी 8 किमी मोटर मार्ग तथा चोपता चांदधार में मिनी स्टेडियम की घोषणा करने पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, निवर्तमान प्रधान बसन्ती देवी,, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह नेगी, सुधा देवी, निवर्तमान क्षेपस अर्जुन नेगी, निवर्तमान उपप्रधान प्रेम सिंह नेगी, पूर्व क्षेपस लक्ष्मी देवी, मगन सिंह नेगी, वन पचायत सरपंच चैत सिंह नेगी, जयवीर सिंह , उदय सिंह नेगी, शिवराज सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष शशि देवी, कार्तिकेय कीर्तन मण्डली अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक नेगी, बीरेन्द्र नेगी, पूर्व उपप्रधान सुरेन्द्र सिंह, पूर्ण सिंह, कुवर सिंह, पूर्व नव युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता बल्देव नेगी, बीरेन्द्र सिंह नेगी, महेश सिंह नेगी सहित समस्त ग्रामीणों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!