सीओ गुप्तकाशी ने लिया कुंड से सोनप्रयाग तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

सीओ गुप्तकाशी ने लिया कुंड से सोनप्रयाग तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा।
गुप्तकाशी। श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस विभाग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। विभाग द्वारा सभी थाना चौकियों में व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा के लिए सभी को मुस्तेद रहने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत द्वारा कुंड से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का जायजा लिया गया। वहीं उनके द्वारा डेंजर जोन एवं जाम वाले स्थानों को भी चिन्हित किया गया। यात्रा के दौरान पार्किंग की समस्या को लेकर भी कुछ स्थानों को देखा गया। साथ ही सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंगों का निरीक्षण कर वहां पर व्यवस्थाओं को देखा गया। निरीक्षण के दौरान सोनप्रयाग बाजार गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव का भी जायजा लिया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी गुप्तकाशी, कोतवाली सोनप्रयाग एवं चौकी प्रभारी गौरीकुंड की बैठक ली गई। जिसमें सभी थाना चौकी प्रभारियों को आगामी यात्रा हेतु तैयार रहने के लिए कहा गया। साथ ही जो कमियां हो उनका जल्द निस्तारण करने को कहा गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय जाटव, कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग सुरेश बलूनी, चौकी प्रभारी गौरीकुंड कुलिन्दर सिंह रावत, उपनिरीक्षक राजबर सिंह राणा सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



