उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

भगवती मां चामुण्डा की दिवारा यात्रा पहुंची चौमासी, ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। जगत कल्याणी भगवती मां चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सीमान्त गांव चौमासी पहुंच गयी है। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के चौमासी गांव आगमन पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जबकि जाल मल्ला के ग्रामीणो ने भावुक क्षणो के साथ दिवारा यात्रा को विदा किया। बुधवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा चौमासी गांव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी तथा रात्रि प्रवास के लिए जाल तल्ला पहुंचेगी। 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा के दिवारा यात्रा का आयोजन होने से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा धियाणिया व प्रवासी भी दिवारा यात्रा मे शामिल होकर पुण्य अर्जित कर विश्व समृद्धि की कामना कर रहे है । मंगलवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट, पुरूषोत्तम भट्ट और ओम प्रकाश भट्ट ने जाल मल्ला गांव मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर आरती उतारी तथा ठीक नौ बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ , महिलाओ ने मांगलिक गीतो व भक्तो ने जय माता के उदघोषो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की तथा भगवती चामुण्डा देवी ने अनेक देवी – देवताओ के निशाणो के साथ नगर भ्रमण के दौरान जाल मल्ला के विभिन्न तोको का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीण ने भगवती चामुण्डा को अनेक की पूजा सामाग्रियो से अर्घ्य अर्पित कर मनौती मांगी । देर सांय दिवारा यात्रा के चौमासी गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया की दिवारा यात्रा आगामी 28 अगस्त को चिलौण्ड, 29 को खोन्नू तथा 30 अगस्त को सिद्धपीठ कालीमठ मे रात्रि प्रवास करेगी तथा केदार घाटी के तीर्थ व गावो मे रात्रि प्रवास की तिथि आगामी दिनो मे घोषित की जायेगी। इस मौके पर संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, सलाहकार रामचन्द्र सिंह राणा , उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव तीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, मुलायम सिंह तिन्दोरी , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , गोविंद राणा , मोहन तिन्दोरी , बीरेन्द्र सिंह राणा , कलम सिंह राणा , राय सिंह तिन्दोरी , सुरेन्द्र सत्कारी , भगत सिंह तिन्दोरी , राजेन्द्र सिंह रावत, प्रदीप राणा सहित पंचगाई गांवो के जनप्रतिनिधि व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!