उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
तेज बरसात में सड़क किनारे खड़ी बस के ऊपर गिरा बोल्डर

बड़ी खबर : तेज बरसात में सड़क किनारे खड़ी बस के ऊपर गिरा बोल्डर, चालक- परिचालक सुरक्षित
रुद्रप्रयाग/ फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम करीब 4:30 बजे शेरसी कस्बे से रामपुर की ओर सड़क किनारे खड़ी बस के ऊपर तेज बरसात में पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार बस की सवारियां केदारनाथ दर्शन करने गई थी। बस चालक द्वारा बस को शेरसी में सड़क किनारे पार्क किया गया था।
पत्थर गिरने के समय बस के अंदर कुछ सवारियां बैठी थी, किसी पर चोट लगने की सूचना नहीं सभी सुरक्षित हैं।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ डेंजर जोन पर हल्की बारिश में भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।



