गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा के समीप जीप-बाईक की भिड़ंत , बाइक सवार घायल

गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा के समीप जीप-बाईक की भिड़ंत , बाइक सवार घायल
रुद्रप्रयाग/ फाटा। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा बाजार से पांच सौ मीटर की दूरी पर जामू तिराहे के समीप बाइक ओर जीप की हुई टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया।
गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम 6 बजे करीब फाटा से पांच सौ मीटर की दूरी पर जामू तिराहे में जामू की और से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल UK13 8073 एवं फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रही क्रूजर कमर्शियल वाहन UK07 TB 6817 की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार नवीन प्रकाश पुत्र अमर लाल सिरवाड़ी जखोली के पैर में चोट लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल बाइक सवार को फाटा चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायल व्यक्ति के पैर में फ्रेक्चर होना बताया है। प्राथमिक उपचार के पश्चात 108 के माध्यम से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी ने बताया कि बाइक सवार घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। वहीं घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया गया है।




