गुप्तकाशी में भाजपा की बिशेश्वरी देवी रही सफल, समर्थकों के साथ निकाला विजय जुलूस

गुप्तकाशी। पहली बार नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने के बाद हुए नगर पंचायत गुप्तकाशी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी विशेश्वरी देवी ने जीत हासिल की है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति लता को 35 मतो से हराया है जबकि कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी बीना देवी तीसरे स्थान पर रही है। गुप्तकाशी नगर पंचायत के नाला वार्ड से मातबर सिंह, विश्वनाथ वार्ड से निशा देवी, गुप्तकाशी वार्ड से गौरव रावत तथा भैसारी वार्ड से पूनम देवी ने जीत हासिल की है।
केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदो को बधाई व शुभकामनाये दी। नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी बिशेश्वरी देवी ने विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस मौके पर राय सिंह राणा, सुबोध राणा, कमल रावत, विपिन सेमवाल, भगत कोटवाल, राकेश भण्डारी, अमित मैखंडी, ओम प्रकाश गोस्वामी, सुबोध बगवाड़ी, सुमन जमलोकी, रीना अग्रवाल, किरण शुक्ला, श्रीकृष्ण सेमवाल, रामेश्वर प्रसाद, जितेंद्र सेमवाल सहित नवनिर्वाचित सभासद व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।



