उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा प्रत्याशी बलूनी ने किया बच्छणस्यूं पट्टी के विभिन्न गांवों का भ्रमण

भाजपा प्रत्याशी बलूनी ने किया बच्छणस्यूं पट्टी के विभिन्न गांवों का भ्रमण

जनता से की मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील,
रुद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बच्छणस्यूं पट्टी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर वोट की अपील की। उन्होंने खांकरा, कांडई, सुराड़ी, गहडखाल, खेड़ाखाल सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए नरेन्द्र मोदी को पुनः तीसरी बार भारी बहुमत के साथ देश का प्रधानमंत्री बनाने का आहवान जनता से किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने भाजपा प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
शनिवार को बच्छणस्यूं क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि मातृशक्ति का मोदी-मोदी के नारों से अभिनंदन करना डबल इंजन सरकार की लोकप्रियता का प्रमाण है और इस बार रिकार्ड मतों से 400 पार का नारा सफल होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी ही भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक हैं। उनका आशीर्वाद सबसे बड़ा संबल है। इस दौरान विधायक भरत सिंह चौधरी, विधान सभा चुनाव प्रभारी रुद्रप्रयाग शकुन्तला जगवाण, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!