उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

बड़ी खबर : गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भूस्खलन, 10 से 12 लोगों के दबे होने की सूचना

बड़ी खबर : गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भूस्खलन, 10 से 12 लोगों के दबे होने की सूचना

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाट पुलिया के समीप गत देर रात्रि करीब 11 बजकर 30 मिनट पर भूस्खलन होने के कारण दो दुकाने और एक खोखा बह गया है।
एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर है, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि उनमें कुछ आदमियों की होने की सूचना है, आपदा प्रबंधन अधिकारी व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मय उपकरण सहित घटनास्थल पर देर रात को पहुंच गई थी। भारी बारिश एवं ऊपर से बोल्डर गिरने के कारण सर्च & रेस्क्यू कार्य रात्रि को रोक दिया गया है। सुबह होने पर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं जिसमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार शामिल हैं । केदारघाटी में देर रात से बारिश जारी है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 10 से 12 लोगों के लापता होने की संभावना है। सर्च अभियान चल रहा है।

 भूस्खलन में लापता लोगों की जारी सूची ( प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!