उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय
बड़ी खबर : भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र व पौड़ी से बलूनी के नाम पर लगी मुहर

बड़ी खबर : भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र व पौड़ी से बलूनी के नाम तय
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उत्तराखंड की बची हुई दोनों सीटों के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं।
हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट मिला है जबकि पौड़ी से अनिल बलूनी बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। पौड़ी में बलूनी का मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल से होगा। जबकि हरिद्वार में कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जबकि उत्तराखंड में बीजेपी पांचों सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी है।



