उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
कोर्ट बांगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 105 पव्वे एवं 46 हाफ अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज आबकारी टीम ने कोर्ट बांगर क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 105 पव्वे एवं 46 हाफ अवैध शराब बरामद करते हुए संबंधित अभियोग पंजीकृत किया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश बगवाल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश हैं कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी के तहत आबकारी विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



