उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयलाइफस्टाइलव्यापार

भजन गायक हंस राज रघुवंशी पहुंचे शिव पार्वती विवाह स्थल, भगवान त्रियुगीनारायण का लिया आशीर्वाद 

भजन गायक हंस राज रघुवंशी पहुंचे शिव पार्वती विवाह स्थल, भगवान त्रियुगीनारायण का लिया आशीर्वाद

ब्यूरो। मशहूर भजन गायक हंस राज रघुवंशी ने शिव पार्वती विवाह स्थल पहुंचकर वैवाहिक जीवन की खुशहाली का भगवान त्रियुगीनारायण से आशीर्वाद मांगा।
बीते गुरुवार को भजन गायक हंस राज रघुवंशी अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर शिव पार्वती विवाह स्थल पहुंचे जहां पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कोमल भी मौजूद रही। उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर वैवाहिक जीवन की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। वहीं भगवान त्रियुगीनारायण की महता को लेकर भजन भी शूट किया गया।
स्थानीय तीर्थपुरोहित सर्वेशानंद भट्ट एवं कैलाश गैरोला ने बताया कि हंस राज रघुवंशी शादी से पहले भी इस पवित्र स्थान पर दर्शन हेतु पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भगवान त्रियुगीनारायण ने उनकी मनोकामना पूर्ण की है। आज अपनी धर्मपत्नी के साथ वो पुनः इस पवित्र अग्नि तीर्थस्थल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने पवित्र अग्नि के फेरे लेकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

Instagram पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा : त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था इस मंदिर के अंदर सदियों से अग्नि जल रही है शिव-पार्वती जी ने इसी पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर विवाह किया था और यहां सच्चे दिल से माँगी गई मनत पूरी होती है मेरी भी हुई है और आज भोलेनाथ और माँ पार्वती के प्यार के प्रतीक स्थल पर हमने की शादी मैं अपने भावनाओ को शब्दों में नहीं बता सकती ये हमारा एक ड्रीम था जो महादेव और माँ पार्वती के आश्रीबाद से पूरा हुआ है।

भजन गायक रघुवंशी ने बताया कि इस पवित्र तीर्थ की महता को लेकर एक सुंदर भजन बनाया है,जिसकी यहां शूटिंग की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह भजन दर्शकों के बीच आयेगा। इस दौरान उनके सगे संबंधी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!