उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा पहुंची तुलंगा गांव  ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के सीमान्त गांवो के ग्रामीणो की अराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा दो रात्रि प्रवास के लिए तुलंगा गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के आयोजन से ल्वारा क्षेत्र के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है तथा ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे है।

गुरूवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , अनूप भट्ट, गोपाल देवशाली ने खेडा गांव मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 10 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के तुलंगा गांव के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ , महिलाओ ने मांगलिक गीतो , भक्तो ने जय माता के उदघोषो , स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की । देर सांय दिवारा यात्रा के तुलंगा गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । समिति कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , ने बताया कि शुक्रवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा तुलंगा गांव का नगर भ्रमण कर भक्तो को आशीर्वाद देगी तथा उसके बाद ल्वाणी , ल्वारा , लमगौण्डी, देवली भणिग्राम, नागजगई, दुर्गा मन्दिर फेगू, बरम्वाणी, डमार , टिमरिया सहित अगस्तमुनि क्षेत्र के विभिन्न गावो का भ्रमण करते हुए आगामी 13 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेगी तथा 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्वपर गंगा स्नानवतीर्थदर्शन के बाद अपने भण्डार गृह जाल मल्ला के लिए वापस लौटेगी । इस मौके संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत , सचिव कीत सिंह राणा , रामचन्द्र सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , राय सिंह तिन्दोरी , दिलवर सिंह राणा , राजेन्द्र सिंह सत्कारी , दिनेश तिन्दोरी , प्रदीप पंवार, रमेश पंवार, मोहन सिंह सत्कारी , प्रकाश राणा , त्रिलोक सिंह राणा सहित खेडा व तुलंगा गावो के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!