केदारनाथ धाम में आज होगा अन्नकूट मेले का आयोजन

केदारनाथ धाम में आज होगा अन्नकूट (भतूज) मेले का आयोजन
ब्यूरो। केदारनाथ धाम में रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व मध्य रात्रि में आयोजित होने वाले अन्नकूट ( भतूज ) मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मन्दिर को 15 क्विटल फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग का पके हुवे नवान्न (नए अनाज )से श्रृंगार किया जाएगा।
अन्नकूट मेले के आयोजन की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।इस बार यह तिथि 29 अगस्त को पड़ रही है। मेले में सर्वप्रथम धाम के मुख्य पुजारी विशेष पूजा अर्चना के बाद गर्भ ग्रह में विराजमान स्वयंभू शिव लिंग का पके हुए नए अनाज झंगोरा चावल इत्यादि का लेप लगाकर श्रृंगार करते हैं।फिर बाबा के इस दिव्य रूप के दर्शन का सिलसिला प्रारम्भ होता है। प्रातः 4 बजे स्वंयभू शिवलिंग से इस लेप को हटाकर किसी साफ जगह विसर्जित कर दिया जाता है।



