उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अवैध शराब के साथ एक नेपाली मूल का अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक नेपाली मूल का अभियुक्त गिरफ्तार।

गुप्तकाशी।  शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुप्तकाशी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गत दिवस रविवार को चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (McDowell’s No. 1 Whiskey) बरामद की गई, जिसमें 20 अद्धे और 20 पव्वे शामिल थे।
​अभियुक्त का विवरण:
​ युवराज सिंह पुत्र रण बहादुर सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी: ग्राम महावे, जिला कालीकोट, नेपाल।
​वर्तमान पता: लाल बाजार, एनएम कम्पनी के पास, टिनसेड में, गौरीकुण्ड, रुद्रप्रयाग।

Oplus_131072

अभियुक्त के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर मु.अ.सं.04/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!