उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच शटल वाहन पर गिरा पत्थर, वाहन चालक की मौत

सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच शटल वाहन पर गिरा पत्थर ,वाहन चालक की मौत

रुद्रप्रयाग/फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच शटल वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन चालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बारिश के दौरान करीब दोपहर 3 बजे सोनप्रयाग शटल पुल से एक किमी की दूरी पर सड़क के किनारे खड़े वाहन UK13 TA 0508 पर पहाड़ी की ओर से अचानक पत्थर गिरने से वाहन के अंदर बैठे चालक अनिल बिष्ट उम्र 50 की वाहन में दब जाने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सोनप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची वाहन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चालक की वाहन के अंदर दब जाने से मौत हो गई। वाहन पत्थर की चपेट में आने से पूर्णत क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उस स्थान पर दो अन्य वाहनों के पत्थर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सोनप्रयाग और गौरीकुंड के रास्तों पर आवाजाही तत्काल बंद कर दी गई है। और पहाड़ी के नीचे भी गाड़ी ना खड़ी करने को कहा गया है। वहीं यात्रा मार्ग पर बारिश से बड़े बड़े नाले गदेरे काफी उफान पर हैं यात्रियों की सुरक्षा के लिए संबंधित रेस्क्यू टीम इन प्वाइंटों पर ड्यूटी देना सुनिश्चित करें ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!