उत्तराखंडगांवरुद्रप्रयाग

उनियाणा-पोल्दी-कालीशिला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत उनियाणा के ग्रामीणों में आक्रोश

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 19-20 में स्वीकृत उनियाणा – पोल्दी – दोणी – कालीशिला 6 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत उनियाणा के विभिन्न तोको के ग्रामीण आक्रोशित है। वहीं ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरने का मन बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आगामी लोक सभा चुनाव से पूर्व मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण लोकसभा चुनाव बहिष्कार के लिए बाध्य हो जायेंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व सम्बन्धित विभाग की होगी।
बता दें कि मदमहेश्वर घाटी की पंचायत उनियाणा के विभिन्न तोको व सिद्धपीठ कालीशिला तीर्थ को यातायात से जोड़ने के लिए वित्तीय वर्ष 19-20 में राज्य योजना के अन्तर्गत उनियाणा – पोल्दी – दोणी – कालीशिला 6 किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति तो मिली थी मगर आज तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीण रोजर्मरा की सामाग्री को 5/6 किमी दूरी तय कर पीठ में ढोने को विवश बने हुए है। ग्रामीणों की मुश्किलें तब और अधिक बढ़ जाती है जब कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है। ग्राम प्रधान महावीर पंवार ने बताया कि कई बार शासन – प्रशासन से मोटर मार्ग शुरू करने की गुहार लगाई गयी है मगर शासन – प्रशासन वन भूमि स्थानान्तरण का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। ग्रामीण निधि देवी का कहना है कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से विभिन्न तोको के ग्रामीण रोजमर्रा की सामाग्री को पीठ में ढोने के लिए विवश है। ग्रामीण मुकेश सिंह पंवार ने बताया कि गांव में जब कोई व्यक्ति बीमार होते हैं तो उसे उनियाणा बाजार तक लाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग के अभाव में स्कूली नौनिहाल भी मीलों पैदल चलने के लिए विवश हैं। कमला देवी ने बताया कि मोटर मार्ग से वंचित होने के कारण नव निर्मित मकानों की लागत कई गुना अधिक पहुंच जाती है।ग्रामीण पुष्पा देवी, देवेश्वरी देवी, प्रियंका देवी, अनीता देवी, विशाम्बरी देवी, प्रर्मिला देवी, उषा देवी, रचना देवी, मंजू देवी, हुक्म सिंह पंवार, भीमराज सिंह पंवार, जगदीश सिंह पंवार, सोबन सिंह पंवार यशपाल सिंह पंवार का कहना है कि यदि समय रहते मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पडेगा तथा आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार के लिए भी ग्रामीणों ने मन बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!