संदिग्ध परिस्थियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध परिस्थियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
रूद्रप्रयाग/ फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा बाजार से गौरीकुंड की ओर गवनी पुल के समीप पहाड़ी के नीचे सन्दिग्ध हालात में युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंची। वहीं पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई।
बता दें कि, प्रात: ग्रामीणों द्वारा रोड से नीचे युवक का शव पडा देखा गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ़ व डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध होने पर उच्च अधिकारियों द्वारा फोरेंसिक टीम को सूचित किया गया। देर शांय फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की गई है युवक कमल चंद पुत्र बुद्धि लाल उम्र 24 वर्ष मस्ता, नारायणकोटि गुप्तकाशी निवासी है। वहीं परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय जाटव ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा चुकी है,लेकिन युवक की मौत के कारणों की जांच जारी है।उन्होंने कहा कि मामला पेचीदा होने के कारण फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की खोजबीन जारी है।



