उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंशिक्षा

निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रदेश भर में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान, निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

मतदाता जागरूकता अभियान में पुरस्कार जीतने का मौका

निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान

अभियान के तहत निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त करने पर मिलेगा 5000 इनाम

रूद्रप्रयाग। निर्वाचन कार्यालय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव समान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ऑनलाइन निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5000 रुपए द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 3000 रूपए एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले 08 विजेताओं को 2000 रूपए प्रति व्यक्ति पुरस्कार मिलेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य स्तर पर निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन 01 जनवरी से 10 जनवरी के बीच तक किया जाएगा। 10 जनवरी को शाम 04 बजे तक एंट्री भेजी जा सकती हैं।प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए तय मानकों के अनुसार प्रतियोगिता में स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं के लिए दी गई एंट्री कंप्यूटर से टाइप या हस्तलिखित एवं स्पष्ट होनी चाहिए। उत्तराखंड के अंतर्गत निवासरत नागरिक ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अपनी एंट्री पर ही अपना नाम, ई-मेल, मोबाईल नंबर एवं पता अंकित करना अनिवार्य होगा। निबंध अधिकतम 300 शब्दों का होना चाहिए। एक प्रतिभागी तीनों श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। एंट्री हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में भेजनी होगी। प्रतिभागी अपनी एंट्री ई-मेल अथवा व्हाट्सएप से भेज सकते हैं।

इन ई-मेलध/व्हाट्सएप पर भेजें एंट्री

ई-मेल- sveeputtarakhand@gmail.com
व्हाट्सएप- 9412055880

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!