उत्तराखंडगांवधार्मिक

ग्राम सभा पठाली में हो रहा पांडव नृत्य का आयोजन, प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कर रहे दर्शन

ग्राम सभा पठाली में हो रहा पांडव नृत्य का आयोजन, प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कर रहे दर्शन

ऊखीमठ। ऊखीमठ ब्लॉक के ग्राम सभा पठाली में 23 दिसंबर से ग्रामीणों द्वारा पौराणिक पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
ग्राम सभा पठाली के पंचायत चौक परिसर में चार वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 23 दिसम्बर से पांडव नृत्य का शुभारंभ हो गया है। 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान, तीर्थ भ्रमण, ग्राम भ्रमण, गैंडा कोथि, हाथी कोथि, मोरू धार सहित अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। वहीं पांडव लीला में कृष्ण – ऋषभ, युधिष्ठिर – मनवर सिंह, भीम – मुकेश , अर्जुन – राकेश, नकुल – जगदीश, सहदेव – मदन, हनुमान – देवेंद्र, द्रौपदी -भरत, सुभद्रा -पंकज, नागार्जुन – दिनेश, बब्रुवाहन- श्रवण, बर्बरीक- पवन पांडव लीला में पश्वाओं की भूमिका निभा रहे हैं।
पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि 4 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा प्रतिदिन नजदीकी गांव के ग्रामीण पाण्डव नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। नव युवक मंगलदल अध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि सम्पूर्ण गांव के सहयोग से भव्य पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांडव लीला में गंगा स्नान तीर्थ भ्रमण, ग्राम भ्रमण, गैंडा कोथि, हाथी कोथि सहित अनेक धार्मिक पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन पाण्डव पश्वाओ व ग्रामीणों द्वारा किया जायेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी, नागेंद्र राणा, अनुसूया प्रसाद, दीनानाथ, कृष्णानंद सहित समस्त ग्रामीण व भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!