
रुद्रपुर में आयोजित जीपीएल में हनी स्पोर्ट्स अगस्त्यमुनि बनी विजेता,
नव युवक मंगलदल खड़िया 57 रन से दी शिकस्त
गुप्तकाशी। रुद्रास्पोर्ट्स क्लब रुद्रपुर द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हनी स्पोर्ट्स क्लब अगस्त्यमुनि ने नव युवक मंगलदल खड़िया को 57 रन से हराकर बनी विजेता।
रुद्रास्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में 46 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें से हनी स्पोर्ट्स ओर ग्राम खड़िया की टीम फाइनल में पहुंची। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हनी स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ,निर्धारित 15 ओवर में मोंटी की 71 रन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 140 रन बनाए। वहीं खड़िया की टीम हनी स्पोर्ट्स के गेंदबाजों के आगे 83 रन पर आल आउट हो गई। हनी स्पोर्ट्स ने यह मुकाबला 57 रन से जीता। मोंटी को फाइनल मुकाबले में बेहतरीन 71 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए राहुल को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 75 हज़ार रुपये नगद राशि और चमचमाती ट्रॉफी दी गई, साथ ही उपविजेता टीम को 35 हज़ार रुपए ओर ट्रॉफी प्रदान की गई।
मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंच पंडा समिति अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, उन्होंने कहा की हार जीत तो सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन क्षेत्र की प्रतिभाओं द्वारा उम्दा प्रदर्शन कर सभी खेल प्रेमियों का मन मोह लिया गया। वहीं आयोजनकर्ताओं को बेहतरीन टूर्नामेंट हेतु बधाई दी।
इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, रुद्रास्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष दीपनारायण शुक्ला, मोहन लाल शुक्ला, नवीन शुक्ला, प्रदीप शुक्ला समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



