उत्तराखंड

भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया

लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ। पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ से अलंकृत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। सुशासन दिवस में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने बढ़ – चढकर भागीदारी की तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुसोया प्रसाद भटट् की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर विस्तृत से प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति के साथ – साथ साहित्य के क्षेत्र में भी विशिष्ट कार्य किये है इसलिए पूरे विश्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम विख्यात तथा उन्हें केन्द्र सरकार ने भारत रत्न से उपाधि से गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जन हित में संचालित व प्रस्तावित जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में किया जा रहा है जिसका लाभ सीमान्त क्षेत्र के जनमानस को भी मिल रहा है! भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों व संगठन के निर्देशन पर आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीला रावत ने कहा कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सघर्षो से प्रेरणा लेनी चाहिए। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहा है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य दर्शनी पंवार, भाजपा जिला मंत्री अंजना रावत, प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने भी अपने विचार व्यक्त किये जबकि सुशासन दिवस का संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर नेगी ने किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, प्रधान प्रेमलता पन्त , नागेन्द्र राणा, हेमलता नौटियाल, विजय लक्ष्मी त्रिवेदी, पूजा देवी, मान सिंह रावत, प्रदीप त्रिवेदी, राकेश नौटियाल मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!