
केदारघाटी की ग्राम सभा बडासू खोली में 16 दिसम्बर से पांडव नृत्य व बगड़वाल नृत्य का हुआ शुभारंभ
रूद्रप्रयाग/फाटा। केदारघाटी के ग्राम सभा बडासू खोली में 16 दिसम्बर से पांडव नृत्य व बगड़वाल नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
न्याय पंचायत फाटा के ग्राम सभा बडासू खोली के भैरवनाथ मंदिर परिसर में 7 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य के आयोजन से न्याय पंचायत क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 16 दिसम्बर से को पांडव नृत्य का शुभारंभ हो गया है।
21 दिवसीय पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान, तीर्थ भ्रमण, नगर भ्रमण सहित अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य कमेटी अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत ने बताया कि 7 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा प्रतिदिन नजदीकी गांव के ग्रामीण पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। सचिव डॉ गोविंद सिंह राणा ने बताया कि पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान तीर्थ भ्रमण, नगर भ्रमण, सहित अनेक धार्मिक पौराणिक आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन पाण्डव पश्वाओ व ग्रामीणों द्वारा किया जायेगा।
प्रधान श्रीमती उषा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौटियाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, कुलदीप सिंह गंदवान, केदार सिंह रावत, विजय सिंह गंदवान सहित महिला मंगल दल, नवयुवक मंगल दल व समस्त ग्रामीणों ने 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में आम जनमानस से सहभागिता का आह्वान किया है।



